पोषण की कितनी अवस्थाएं होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:26

अंतर्ग्रहण

भोजन को शरीर के भीतर अर्थात आहारनाल तक पहुँचाने की प्रक्रिया को ‘अंतर्ग्रहण’ कहा जाता है| यह भोजन प्रक्रिया का प्रथम चरण है|

पाचन

ठोस, जटिल तथा बड़े-बड़े अघुलनशील भोजन कणों को अनेक एंज़ाइमों की सहायता से तथा विभिन्न रासायनिक व भौतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से तरल, सरल, और छोटे-छोटे घुलनशील कणों में बदलने की प्रक्रिया को ‘पाचन’ कहा जाता है| यह भोजन प्रक्रिया का दूसरा चरण है|
पाचन की भौतिक क्रियाओं में भोजन को मुँह के अंदर चबाना व मिश्रण (Grinding) शामिल है, जबकि भोजन में शरीर द्वारा विभिन्न पाचक रसों का मिश्रण पाचन की रासायनिक क्रिया कहलाती है|

अवशोषण

भोजन के कण छोटे हो जाते हैं तो वे आंत (Intestine) की दीवार से गुजरते हुए खून में मिल जाते हैं| यह प्रक्रिया ‘अवशोषण’ कहलाती है| यह भोजन प्रक्रिया का तीसरा चरण है|

स्वांगीकरण

अवशोषित भोजन का शरीर के प्रत्येक भाग और प्रत्येक कोशिका तक पहुँचकर शरीर की वृद्धि व मरम्मत के लिए ऊर्जा उत्पादित करना ‘स्वांगीकरण’ कहलाता है| यह भोजन प्रक्रिया का चौथा चरण है|

बहिष्करण

मल के रूप में अनपचे भोजन के गुदा (Anal) मार्ग द्वारा शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया ‘बहिष्करण’ कहलाती है|यह भोजन प्रक्रिया का अंतिम और पांचवा चरण है|

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info